'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।

ताजा खबर

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया के भी ज्यादातर बाजार में खरीदारी का रुख

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर । ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला माहौल बना रहा, जहां प्रमुख सूचकांकों में मजबूती दिखी लेकिन एक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है, जहां अधिकांश प्रमुख सूचकांक शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे

Read More »

उज्जैन: शेषनाग के रजत मुकुट और मुंडमाल से सजे बाबा महाकाल, राजा स्वरूप में दिए दर्शन, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

उज्जैन, 28 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती राजा स्वरूप में संपन्न हुई। तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित कर शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। दिव्य श्रृंगार में सजे भगवान महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जयकारे लगाए। बुधवार तड़के निर्धारित परंपरा के अनुसार मंदिर के

Read More »

नेतन्याहू ने किया मजबूत दक्षिणपंथी सरकार बनाने का आह्वान

यरुशलम (इजराइल), 28 अक्टूबर । प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार तड़के एक मजबूत दक्षिणपंथी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अरब पार्टियों पर निर्भर सरकार बनाने के खिलाफ चेतावनी दी। यहां लिकुड पार्टी के चुनाव मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से नतीजे स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इसलिए अंतिम गिनती का इंतजार करना चाहिए। द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा, “लिकुड इजराइल की सबसे बड़ी पार्टी है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि यहूदी और जायोनी जनता के बीच और जो लोग यहूदी राज्य का समर्थन करते

Read More »

बंगाल : कुमारडीहा कोलियरी में दो सौ फीट नीचे फंसे 12 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए

BANKOLA-COLLIERY-12-LABOUR-RES आसनसोल, 27 अक्टूबर । ईसीएल कीकुमारडीहा- ए कोलियरी में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खदान में डुली का लोहे का तार फंस जाने से 12 श्रमिक करीब 200 फीट की गहराई में फंस गए। लगभग 12 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। श्रमिकों के बाहर निकलते ही उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया है कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कोलियरी के इंजन कक्ष में ड्रम के पास डुली का लोहे का तार फंस गया।

Read More »

एलेक्सिया पुटेलास ने तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर, रचा इतिहास

Sports-Football-Putellas-Ballon-dOr-Feminin लंदन, 27 अक्टूबर । स्पेन की दिग्गज फुटबॉलर एलेक्सिया पुटेलास ने तीसरी बार महिला बैलन डी’ओर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। बार्सिलोना और स्पेन की पूर्व मिडफील्डर पुटेलास को सोमवार को लंदन के पैलेडियम थिएटर में आयोजित समारोह में 2026 का महिला बैलन डी’ओर प्रदान किया गया। उन्होंने इससे पहले 2021 और 2022 में भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। 32 वर्षीय पुटेलास के लिए पिछला सत्र शानदार रहा। बार्सिलोना के साथ रहते हुए उन्होंने लीगा एफ, कोपा डे ला रेइना, स्पेनिश सुपर कप और यूईएफए महिला चैंपियंस लीग का खिताब जीता। स्पेन की राष्ट्रीय टीम ने भी

Read More »

श्री अयोध्या जी में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 27 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात प्रारम्भ हुए दीपोत्सव को लेकर अपने भाव व उत्साह प्रदेशवासियों से साझा किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है। सनातन संस्कृति के गौरव का उद्घोष करेगी हर लौ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव का वर्णन करते हुए लिखा कि लाखों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस महोत्सव में त्रेतायुग की स्मृतियों को

Read More »

सर्राफा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी आज भी सोमवार के भाव पर टिकी हुई नजर आ रही है। सोने की कीमत में उछाल आने के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट

Read More »

 तमिलनाडु के थेनी उपजेल से 17 कैदी फरार, चार गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज

थेनी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। तमिलनाडु के थेनी जिले की एक उपजेल से सोमवार देर रात कर्मचारियों पर कथित हमला करने के बाद 17 कैदी फरार हो गए। पड़ोसी जिलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है और शेष 16 कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमों का गठन किया गया है। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदरी ने यह जानकारी दी। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बिदरी के अनुसार, सभी 17 कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया था। जेल कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि एक कैदी

Read More »

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

JOINT-OPERATION-IMPHAL-EAST-M इंफाल, 26 अक्टूबर। मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के बोंगबल खोलेन की तलहटी में चलाए गए संयुक्त खुफिया अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस की देररात दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह अभियान सीआरपीएफ के एमएन सेक्टर क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) और रेंज इंफाल क्यूएटी तथा इंफाल पूर्व के कमांडो दल ने संयुक्त रूप से चलाया। अभियान के दौरान एक ए-1 राइफल, एक .303 एलएमजी, मैगजीन सहित एक 9 एमएम पिस्तौल, दो 12 बोर की डबल बैरल बंदूकें, तीन 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूकें तथा मैगजीन सहित

Read More »

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा , पंडरी के सुशील विला में सुबह से चल रही कार्रवाई

CG-ED-RAID-PANDARI-RAIPUR-DURG रायपुर, 27 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने छापा मारा है। जांच एजेंसी की एक टीम रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित ‘सुशील विला’ बंगले पर पहुंची है, जहां सुबह से ही दस्तावेजों और वित्तीय पहलुओं की सघन जांच की जा रही है। विला के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ईडी के अधिकारी कंप्यूटर, डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजातों को खंगाल रहे हैं। आधिकारिक कॉर्पोरेट रिकॉर्ड के अनुसार, इस पते सुशील विला, रवि नगर, पंडरी पर ‘लता ग्रीनफील्ड्स एलएलपी’

Read More »

हमें फ़ॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

इस सप्ताह OTT पर क्या देखें?OTT पर मनोरंजन का डबल धमाका: करीना कपूर की ‘दायरा’ से शनाया कपूर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ तक, इस हफ्ते रिलीज हुईं कई फिल्में और सीरीज 01
02
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में गूंजे राहत इंदौरी के शेर, चार गानों पर रोक के बीच बोले- ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’
03
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायणम्’ का महा-रिकॉर्ड, 11 दिनों में दुनियाभर से कमाए ₹1,384 करोड़; ‘धुरंधर’ को पछाड़ा
04
अमित शाह का राहुल गांधी पर हल्लाबोल, बोले- भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी
05
कानपुर ब्रेकिंग-राधिका अपार्टमेंट में लगी आग, दाे की माैत