
श्रीलंका के युवा मामले एवं खेल मंत्री माननीय सुनील कुमार गामागे ने आज कोलंबो में भारत–श्रीलंका एनसीसी साइकिलिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, महानिदेशक, एनसीसी भारत; श्री संतोष झा, भारत के उच्चायुक्त, श्रीलंका; सुश्री दीप्ति मोहिल चावला, अतिरिक्त सचिव, रक्षा विभाग, भारत तथा मेजर जनरल ए.के.सी.एस. डी सिल्वा, निदेशक, श्रीलंका एनसीसी उपस्थित रहे।
24 कैडेट्स। 3,500 किलोमीटर। दो देश। 75 दिनों का सफर।
यह अभियान भारत और श्रीलंका के बीच मैत्री, आपसी सहयोग और युवा एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।
