'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।

ताजा खबर

रूस-ईरान कनेक्शन पर अमेरिका की कार्रवाई, वीटीबी बैंक पर लगाया नया प्रतिबंध

IRAN-AMERICA-WAR-BAN-RUSSIA-VTB-BANK- वॉशिंगटन, 15 सितंबर । अमेरिका ने रूस के प्रमुख वित्तीय संस्थानों में शामिल वीटीबी बैंक पर ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के आरोप में नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि वीटीबी ने ईरान की अरबों डॉलर की फ्रीज संपत्तियों को स्थानांतरित करने में मदद की और प्रतिबंधित ईरानी वित्तीय संस्थानों के साथ बैंकिंग संबंध स्थापित किए। तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वीटीबी ने ईरान में कार्यालय खोले और प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरानी वित्तीय संस्थानों के साथ कारोबारी संबंध बनाए। विभाग

Read More »

वैश्विवक दबाव में धराशायी हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा 10.69 लाख करोड़ का चूना

Stock-Market-Closing – सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 1,442 अंक लुढ़का, निफ्टी ने ऊपरी स्तर से 474 अंक का लगाया गोता नई दिल्ली, 15 सितंबर । हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर नए हमले करने की वजह से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने, कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने, दुनिया भर के ज्यादातर देशों में महंगाई बढ़ने और इसकी वजह से ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका तथा ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में उछाल आने की वजह से दुनिया भर के ज्यादातर शेयर बाजार आज ध्वस्त हो गए। ग्लोबल लेवल पर बने इस घबराहट के माहौल में भारतीय शेयर

Read More »

सीसीपीए ने गुमराह करने वाले टिपिंग प्रॉम्प्ट्स और डार्क पैटर्न्स के लिए रैपिडो पर 10 लाख का लगाया जुर्माना

CPA-Imposed-Rs-10-Lakh-Penalty-Rapido- नई दिल्ली, 15 सितंबर । केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ‘रैपिडो’ राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी ‘रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की अगुवाई वाली केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ‘रैपिडो’ राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म को चलाने वाली कंपनी ‘रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड’ पर 10 लाख रुपये का यह जुर्माना लगाया है। मंत्रालय ने बताया कि सीसीपीए ने यह जुर्माना गुमराह करने वाले विज्ञापनों, अनुचित व्यापार प्रथाओं, अनुचित

Read More »

यूपीआई के बड़े व्यापारिक भुगतान पर लगेगा 0.4 फीसदी शुल्क, 15 अक्टूबर से होगा लागू

NPCI-introduces-04-PC-MDR-charge-UPI-payments-abov – दो हजार रुपये तक के यूपीआई लेन-देन या रुपे डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान पर कोई शुल्क नहीं – दो रुपये से अधिक के लेन-देन पर 0.4 फीसदी तक लगेगा एमडीआर, आम उपभोक्ताओं पर इसका नहीं पड़ेगा असर नई दिल्ली, 15 सितंबर । केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़े डिजिटल भुगतान के लिए जारी नई व्यवस्था के तहत 2 हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पाने पर व्यापारियों से 0.4 फीसदी का ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) शुल्क लेना तय किया है। हालांकि, यूपीआई पेमेंट पर इस तरह के चार्ज लगने का आम उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं

Read More »

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर

चंडीगढ़, 15 सितंबर— हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मंगलवार को नारनौल में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित

Read More »

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पंजाब में जीत का परचम लहराएगी : श्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ , 14 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पंजाब में जीत का परचम लहराएगी , इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलते हुए भाजपा की राज्य सरकार फिर से पंजाब को विकास के मामले में नंबर वन सूबा बनाएगी। श्री सैनी सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में ज्वाइन करवाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लो भी उपस्थित थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश

Read More »

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़, 11 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और उनकी मांगों पर सहमति बनी। बैठक के दौरान सफाई ‌कर्मियों को एकमुश्त वर्दी भत्ता के स्थान पर 440 रुपये प्रतिमाह वर्दी भत्ता दिए जाने पर सहमति बनी है। समान काम-समान वेतन एवं एरियर की जो मांग थी, उसका पात्र कर्मचारियों को भुगतान किया जा चुका है। मांग के अनुसार,

Read More »

बिहार के आरा में गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, स्टेशन मास्टर संस्पेंड

BR-ARRA-MAHANANDA-EXP-DERAIL पटना, 06 सितम्बर । बिहार में भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। हादसे में रेलगाड़ी की एक एसी और एक जनरल बागी पटरी से उतर गई। मामले में आरा स्टेशन मास्टर एनके राय को सस्पेंड कर दिया गया है। महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित हुआ। वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर, उधना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट हैं। यह ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी थी। अपने निर्धारित समय के अनुसार सुबह

Read More »

महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी

Manoj-Bajpayee-cast-as-Mahatma-Gandhi-first-look-r अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही पर्दे पर महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। तस्वीर में मनोज बाजपेयी गांधी जी के रूप में पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं। उनके लुक के साथ-साथ बॉडी लैंग्वेज में भी गांधी जी की झलक दिखाई दे रही है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म और अभिनेता के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की कहानी आजादी के दौर से जुड़े 21 दिनों के एक

Read More »

अदाणी पावर प्लांट में डीएनआर कंपनी मालिक की मौत

UP-OWNER-OF-DNR-COMPANY-DIES – अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया मीरजापुर, 06 सितंबर (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में रविवार सुबह डीएनआर कंपनी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह अचेत होकर गिर पड़े। कर्मचारियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। असम निवासी 45 वर्षीय मधुकर ददरी में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में बतौर कॉन्ट्रैक्टर काम कर रहे थे। उनकी कंपनी डीएनआर द्वारा प्लांट परिसर में

Read More »