
'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।
भोपाल, 06 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार से दुबई के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इन्वेस्ट मध्य प्रदेश–दुबई 2026 के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और वैश्विक कारोबारी नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सीधा संवाद करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भागीदारी का एक महत्वपूर्ण पक्ष एआईएम कांग्रेस-2026 में सहभागिता का भी रहेगा। इसके माध्यम से मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय उद्योग समुदाय के सामने अपनी औद्योगिक और पर्यटन क्षमताओं को प्रस्तुत करने का अवसर
छोटे भाई को बचाने उतरे दो भाइयाें की चली गई जान प्रयागराज, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पड़ोसी जनपद कौशाम्बी में स्थित महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में शनिवार को यमुना नदी में स्नान करने गए तीन बच्चों की डूबने से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों के सहयोग से बच्चों के शव बरामद किये। इस हादसे की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव राहत पहुंचाए। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण
60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, वेतन 20,590 से बढ़कर 25,560 रुपये तक होगा सफाई कर्मियों के कल्याण तथा सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध चंडीगढ़, 5 सितंबर- हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज़ (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से सफाई कर्मियों की सेवा 60 वर्ष की आयु तक सुरक्षित होगी और उन्हें अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
Assam-flood-NDRF-SDRF गुवाहाटी, 26 अगस्त । असम के कई जगहों पर बाढ़ से हालात सामान्य होने लगे है। इस बीच धनश्री नदी का जलस्तर गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ इलाके में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। शिवसागर, नगांव, धेमाजी, कार्बी आंगलोंग, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। इन जिलों के 11 राजस्व मंडलों के 93 गांवों के 22663 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 25 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनश्री नदी को छोड़कर सभी नदियां
MP-Bhopal-Major-protest-today-sealing-shops-5000-t भोपाल, 26 अगस्त । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ आज बुधवार में व्यापारियों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसमें जिलेभर से करीब 5 हजार से अधिक कारोबारी शामिल होंगे। भोपाल में दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई से नाराज भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि वे प्रशासन और सरकार के सामने अपनी समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं, ताकि नियमों के दायरे में रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कारोबार जारी
US-Iran-Hormuz-Joye-Hood वाशिंगटन/तेहरान, 26 अगस्त । अमेरिका के पूर्व राजनयिक जोई हुड ने कहा कि होमुर्ज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) की स्थिति के बारे में न तो वाशिंगटन और न ही तेहरान पूरी तरह सही जानकारी दे रहे हैं। हुड ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप अकसर कहते हैं कि यह जलमार्ग खुला है। उनका यह कहना पूरी तरह सही नहीं है। ईरान का यह कहना भी पूरी तरह सही नहीं है कि उन्होंने तेहरान ने इसे बंद कर दिया है।” अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हुड ने कहा कि ईरान के पास इस जलमार्ग को पूरी तरह से बंद करने के
EARTHQUAKE-HP-SML-SCALE शिमला, 26 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में मॉनसुन की सक्रियता के बीच भूकम्प के झटके लगे हैं। शिमला में बुधवार सुबह भूकम्प के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार रही। ये झटके सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकम्प का केंद्र शिमला में 31.387 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.787 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले
Sanitation-Worker-Meghwal- नई दिल्ली, 26 अगस्त। केंद्रीय कानून एवं न्यायमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो कानून में आवश्यक संशोधन होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (रासकआ) इस संबंध में जल्द मसौदा प्रस्तुत करे। मेघवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भी पैरवी करेंगे। उन्होंने यह घोषणा बीते दिवस राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के स्थापना दिवस के 32 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में राष्ट्रीय राजधानी में
Dr-Bhagwat-arrives-New-York- न्यूयॉर्क (अमेरिका), 26 अगस्त । राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे। न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने डॉ. भागवत का स्वागत किया। संघ प्रमुख की यह यात्रा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। संघ प्रमुख भागवत के कार्यक्रम की मेजबानी अहेड फोरम (अमेरिकन हिंदूज फार एंगेजमेंट एंड डायलाग फोरम) कर रहा है। अहेड फोरम ने एक्स पर कहा, “इस कार्यक्रम का संदेश शाश्वत और सार्वभौमिक है कि दुनिया एक परिवार है। यह हमें
एम्स्टेलवीन, 24 अगस्त । भारतीय महिला हॉकी टीम की एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें रविवार देर रात खत्म हो गईं। निर्णायक पूल-ई मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारत अब पांचवें-छठे स्थान के लिए खेलेगा। भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। इससे पहले दिन में नीदरलैंड्स ने चीन को हराया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ ड्रॉ ही सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त था।

