
'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।
Garbage-mountain-collapses-in-Guinea-22-killed कोनाक्री, 23 अगस्त । गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। हादसा दार एस सलाम इलाके में स्थित शहर के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थल पर हुआ, जहां कचरे का विशाल ढेर ढहकर आसपास बनी झोपड़ियों पर जा गिरा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिनी की सिविल प्रोटेक्शन सर्विस ने शुरुआती आंकड़ों में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटना के समय तड़के करीब तीन बजे तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण कचरे का
नमस्कार दुनिया | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत न केवल अपनी गौरवशाली अंतरिक्ष उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है, बल्कि उन स्वदेशी तकनीकों को भी सम्मान दे रहा है, जो देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों को मजबूती प्रदान कर रही हैं। सैटेलाइट और लॉन्च व्हीकल से लेकर चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 जैसे मिशनों तक, भारत में विकसित सेमीकंडक्टर चिप्स देश के बढ़ते अंतरिक्ष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने महत्वपूर्ण और उन्नत प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न के अनुरूप
MP-Bhopal-Three-hospitals-suspended-over-irregular भोपाल, 23 अगस्त । मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के लिए रविवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह एवं विभागीय टीम द्वारा भोपाल के तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएँ पाए जाने पर यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
नमस्कार दुनिया, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने और सुरक्षित, स्वच्छ व अधिक संरक्षित समुद्रों की दिशा में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारत फरवरी 2027 में नई दिल्ली में 5वें कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट (CGGS) की मेजबानी करेगा। यह ऐतिहासिक आयोजन भारतीय तटरक्षक (Bharatiya Tatrakshak) के ‘स्वर्णिम जयंती’ (50वें स्थापना दिवस) के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस मुख्य सम्मेलन की तैयारियों के तहत, भारतीय तटरक्षक ने हाल ही में हाइब्रिड मोड में 5वें CGGS की वर्किंग लेवल मीटिंग (WLM) का आयोजन किया। इसमें विभिन्न देशों के तटरक्षक बलों, समुद्री एजेंसियों
तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू की संभावना चंडीगढ़, 23 अगस्त – हरियाणा सरकार ने रविवार को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय आउटरीच एवं ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत की। 23 से 25 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के दौरान लगभग 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैंपेन के तहत हरियाणवी प्रवासी परिवारों से आत्मीय संवाद किया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे।
नमस्कार दुनिया, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में युवा प्रतिभा और संघर्ष की एक नई कहानी सामने आई है। 33 वर्षीय सारांश जैन को आखिरकार टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल गया है। लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले सारांश के लिए यह पल बेहद खास है। सारांश ने लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई है। 33 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू मिलना उनके धैर्य और क्रिकेट के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अब सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं और
Top-10-Companies-Market-Cap नई दिल्ली, 23 अगस्त । घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल चार कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि छह कंपनियों के मार्केट कैप में सीमित बढ़ोतरी हो गई। देश में मार्केट कैप के मामले में शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से चार के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 87 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान टेलिकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल को हुआ,
नई दिल्ली, 23 अगस्त । अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर में सोने के भाव में तेजी के रूप में नजर आ रहा है। सोने के भाव में आई वैश्विक तेजी का असर आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आया। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। हालांकि चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है। कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24
Sports-Badminton-Treesa-Gayatri-Bronze-WC नई दिल्ली, 22 अगस्त । भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शनिवार को महिला युगल सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की लियू शेंग शू और तान निंग के हाथों 21-18, 13-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ट्रीसा और गायत्री विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला युगल जोड़ी बन गई हैं, क्योंकि इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने कांस्य पदक जीता था। पहले गेम में
One-year-ban-production-and-sale-analog-cheese-Kar नई दिल्ली/बेंगलुरु, 22 अगस्त। कर्नाटक सरकार ने त्योहारी सीजन के पहले महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर ‘एनालॉग’ पनीर (गैर डेयरी) की बिक्री, उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति पर एक साल लिए प्रतिबंध लगा दिया है। कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के. ने बताया, ‘‘विभाग ने 17 अगस्त को अधिसूचना जारी कर राज्य में एनालॉग/गैर-डेयरी पनीर के निर्माण, प्रसंस्करण, पैकिंग, भंडारण, आपूर्ति, थोक और खुदरा बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया है।’’ अधिकारियों के मुताबिक, ‘एनालॉग’ पनीर

