
'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।
नई दिल्ली, 06 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोक कल्याण मार्ग से मेट्रो यात्रा के दौरान आम सह-यात्रियों, स्कूली बच्चों और युवाओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा एक वीडियो में अनौपचारिक बातचीत में जहां एक तरफ शिक्षक दिवस और देश की प्रगति का जिक्र हुआ, वहीं प्रधानमंत्री ने छात्रों को किताबों से जुड़ने और जीवनियां पढ़ने की खास सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) में हुए बदलावों को लेकर भी यात्रियों से सीधा फीडबैक लिया। सफर के दौरान बच्चों और युवाओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा
रांची, 06 सितंबर । गिरिडीह विधायक व झारखंड राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जाता है कि शनिवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुदिव्य के निधन से राज्य भर में शोक का माहौल है । शनिवार को सुदिव्य सोनू गिरिडीह में ही अपने घर पर थे। मंत्री अपने पीछे दो बेटी एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सुदिव्य सोनू की मौत की खबर मिलने के बाद गिरिडीह शहर में मातम पसरा है । झामुमो
कोलकाता, 06 सितंबर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता हुईं पूर्व रेलमंत्री मुकुल राय की बहू शर्मिष्ठा राय भौमिक का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और अब उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। कांचरापाड़ा स्थित राय परिवार के घर में हर दिन एक ही सवाल गूंज रहा है – शर्मिष्ठा कब लौटेंगी? शर्मिष्ठा 21 अगस्त को 32 लोगों के एक दल के साथ नेपाल घूमने गई थीं। वहां पहुंचने के बाद वह लगातार पति, बच्चों और मां से फोन
सागर, 06 सितंबर । मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह सभी को बंडा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी अनुराग सुजानिया सहित पूरा जिला प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पीड़ित परिवारों से जानकारी जुटा रहे हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील की है कि पिछले 24 से
नई दिल्ली, 06 सितंबर । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सड़कों पर उतरे हजारों छात्रों की परेशानी केवल किसी एक परीक्षा या भर्ती से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरे व्यवस्था से टूट चुके भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर मांग उनके सफल भविष्य के लिए जायज है और सरकार को उनकी आवाज सुनकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र और
नई दिल्ली, 06 सितंबर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शर्मा ने एक्स पोस्ट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताते हुए लिखा, ” मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं।” उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। दिनेश शर्मा ने लिखा, ” इस
भोपाल, 06 सितम्बर । मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश के बाद अब पश्चिमी क्षेत्र में भी लगातार पानी गिर रहा है। कई स्थानों पर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जबकि भोपाल समेत 12 जिलों में सामान्य औसत से अधिक पानी गिर चुका है। रविवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 15 जिलों में भारी बारिश की
शिमला, 06 सितंबर । हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े आकर्षण के रूप में बढ़ावा देने की तैयारी है। रेलवे ने इसके लिए पर्यटन प्रचार और संरक्षण से जुड़ी विस्तृत योजना बनाई है। शिमला में हुई कालका-शिमला रेलवे की संयुक्त समिति की बैठक में रेललाइन की पर्यटन क्षमता बढ़ाने, ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने और इसका उपयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। योजना के तहत सालभर के कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया जाएगा। विरासत दिवस और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात
झाड़ग्राम, 06 सितंबर । जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। किसान रात में मशाल जलाकर और धामसा-मादल बजाकर खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। किसानों का दावा है कि इस तरीके से हाथियों के झुंड को खेतों में प्रवेश करने से रोकने में सफलता मिल रही है। शनिवार रात आजनाशुली निवासी मनोज महतो ने बताया कि क्षेत्र में सौ से अधिक हाथी हैं। शाम होते ही हाथी खेतों में उतरकर फसल बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से
रायसेन, 06 सितंबर । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (रविवार) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सिविल अस्पताल मण्डीदीप पहुचेंगे तथा यहां पौधरोपण और अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.15 बजे कृषि उपज मंडी परिसर पहुचेंगे और यहां आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री दोपहर दोपहर 01 बजे औबेदुल्लागंज स्थित शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंचेगे

