
'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।
Assam-flood-relief-NDRF-SDRF गुवाहाटी, 23 अगस्त। असम में बाढ़ से हालात बहुत हद तक सामान्य हो गए। बाढ़ का प्रभाव 6 जिलों के 78 गांवों तक सिमट गया है। सरकार नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे करवा रही है। इस जिले में सबसे अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 22 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ में 106 लोगों की जान गई है। बाढ़ प्रभावित छह जिलों में शिवसागर, जोरहाट, धेमाजी, नगांव, कछार एवं गोलाघाट शामिल हैं। इन जिलों के 13 राजस्व मंडलों के कुल
Eastern-Japan-59-Earthquake- टोक्यो (जापान), 23 अगस्त । देश के पूर्वी जापान में आज रात दो बजे के बाद तड़के राजधानी टोक्यो समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई। देश की मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी। इससे एक दिन पहले राजधानी को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ा। जापान टुडे और द जापान न्यूज की रिपोर्ट के
तेहरान/वाशिंगटन, 23 अगस्त । होर्मुज जलडमरूमध्य पर वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के खिलाफ छिड़ा युद्ध अब और आक्रामक होने वाला है। अमेरिका की बड़े आर्थिक युद्ध की चेतावनी से ईरान में हाहाकार जरूर मच गया है पर वह झुकने को तैयार नहीं दिख रहा। ईरान ने अपने पड़ोसी देशों को आगाह किया है। उसने इन देशों को चेताया कि अगर किसी ने इस मोर्चे पर अमेरिका का साथ दिया तो उसे ईरान का दुश्मन माना जाएगा। ऐसे देशों के खिलाफ दुश्मन की तरह ही कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका सोमवार को बड़े कदमों की घोषणा कर सकता है। वित्त
कीव, 22 अगस्त । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन को नए वायु रक्षा उपकरण और मिसाइलों की आपूर्ति तेज करने का आश्वासन दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को बताया कि मैक्रों के साथ करीब दो घंटे तक हुई बातचीत में यूक्रेन की वायु रक्षा जरूरतों और रूस के बढ़ते हवाई हमलों पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच नवीनतम फ्रांसीसी उपकरण और मिसाइलों की डिलीवरी में तेजी लाने पर सहमति बनी। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रांस यूक्रेन में मिसाइल उत्पादन के लिए लाइसेंस देने को तैयार है। पैट्रियट मिसाइलों की
-संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय : जिलाधिकारी मुरादाबाद, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के तहसील ठाकुरद्वारा ग्राम कोठा महमूद क्षेत्र में शनिवार को रात वन विभाग के लगाए गये पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हाे गया। यह आठवां तेंदुआ है, जिसकाे टीम ने रेस्कयू किया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ जुटी थी। शनिवार सुबह भी एक तेंदुए का रेस्कयू ठाकुरद्वारा ग्राम सरकड़ा परम क्षेत्र में किया गया था, जो जिले में
बेलग्रेड, 22 अगस्त। सर्बिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग पर काबू पाने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) ने हेलीकॉप्टर और दमकलकर्मी भेजने का फैसला किया है। सर्बिया ने आग से निपटने में लगातार आ रही कठिनाइयों के बाद यूरोपीय संघ के सिविल प्रोटेक्शन मैकेनिज्म को सक्रिय किया था। आग मुख्य रूप से राजधानी बेलग्रेड से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित डेलिब्लाट्स्का पेस्कारा क्षेत्र में फैली है। रेत के टीलों और जंगलों के अनूठे मिश्रण वाला यह प्राकृतिक क्षेत्र पिछले जुलाई के अंत से लगी आग से प्रभावित है, जिसमें हजारों हेक्टेयर
नई दिल्ली, 22 अगस्त । सीमा पार आतंकवादी साजिश और स्थानीय ओवरग्राउंड वर्करों के नेटवर्क की जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। श्रीनगर, कुपवाड़ा, अनंतनाग, पुलवामा और बडगाम में की गई इस कार्रवाई के दौरान दस्तावेजी, डिजिटल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। एजेंसी अब इन साक्ष्यों का अन्य सामग्री से मिलान कर साजिश में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एनआईए ने बताया कि कार्रवाई पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी आकाओं और स्थानीय ओवरग्राउंड वर्करों के कथित नेटवर्क से जुड़े मामले में की गई। आरोप है
Sports-Athletics-Neeraj-Lausanne-Diamond-League लुसाने, 22 अगस्त । भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज नौ सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर उतरे नीरज ने पहले प्रयास में 83.54 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.05 मीटर की
Sports-Cricket-DPL-East-Delhi नई दिल्ली, 22 अगस्त ।गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शनिवार देर रात आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हरा दिया। राइडर्स ने 135 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम 19.1 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। ईस्ट दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। एक समय आउटर दिल्ली की टीम 68 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी। हर्ष त्यागी
Sports-Badminton-Treesa-Gayatri-World-Championship नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2026 में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय जोड़ी ने विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को तीन गेम के कड़े मुकाबले में 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। ट्रीसा और गायत्री ने मुकाबले की शुरुआत 2-6 से पिछड़कर की, लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। बेहतर स्मैश और मजबूत नेट प्ले के दम पर उन्होंने स्कोर बराबरी पर पहुंचाया और

