'नमस्कार दुनिया' एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है जो मार्च 2011 से विश्वसनीय समाचारों, जन-जागरूकता और सार्थक जानकारी के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। मार्च 2011 में दिल्ली से शुरू हुए इस समाचार पत्र ने लगातार लोगों तक विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक सामग्री पहुँचाने की दिशा में काम किया है।

ताजा खबर

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का आभार जताया

नई दिल्ली, 06 सितंबर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शर्मा ने एक्स पोस्ट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताते हुए लिखा, ” मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं।” उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। दिनेश शर्मा ने लिखा, ” इस

Read More »

मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, आज 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 06 सितम्बर । मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश के बाद अब पश्चिमी क्षेत्र में भी लगातार पानी गिर रहा है। कई स्थानों पर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जबकि भोपाल समेत 12 जिलों में सामान्य औसत से अधिक पानी गिर चुका है। रविवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 15 जिलों में भारी बारिश की

Read More »

कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन से जोड़ने की कवायद, रील और शॉर्ट वीडियो से होगा प्रचार

शिमला, 06 सितंबर । हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े आकर्षण के रूप में बढ़ावा देने की तैयारी है। रेलवे ने इसके लिए पर्यटन प्रचार और संरक्षण से जुड़ी विस्तृत योजना बनाई है। शिमला में हुई कालका-शिमला रेलवे की संयुक्त समिति की बैठक में रेललाइन की पर्यटन क्षमता बढ़ाने, ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने और इसका उपयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। योजना के तहत सालभर के कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया जाएगा। विरासत दिवस और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात

Read More »

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम, 06 सितंबर । जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। किसान रात में मशाल जलाकर और धामसा-मादल बजाकर खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। किसानों का दावा है कि इस तरीके से हाथियों के झुंड को खेतों में प्रवेश करने से रोकने में सफलता मिल रही है। शनिवार रात आजनाशुली निवासी मनोज महतो ने बताया कि क्षेत्र में सौ से अधिक हाथी हैं। शाम होते ही हाथी खेतों में उतरकर फसल बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से

Read More »

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह आज मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायसेन, 06 सितंबर । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (रविवार) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सिविल अस्पताल मण्डीदीप पहुचेंगे तथा यहां पौधरोपण और अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.15 बजे कृषि उपज मंडी परिसर पहुचेंगे और यहां आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री दोपहर दोपहर 01 बजे औबेदुल्लागंज स्थित शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंचेगे

Read More »

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज से दुबई के तीन दिवसीय दौरे पर, यूएई के निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल, 06 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार से दुबई के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इन्वेस्ट मध्य प्रदेश–दुबई 2026 के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और वैश्विक कारोबारी नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सीधा संवाद करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भागीदारी का एक महत्वपूर्ण पक्ष एआईएम कांग्रेस-2026 में सहभागिता का भी रहेगा। इसके माध्यम से मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय उद्योग समुदाय के सामने अपनी औद्योगिक और पर्यटन क्षमताओं को प्रस्तुत करने का अवसर

Read More »

कौशाम्बी : यमुना में डूबकर तीन बच्चों की माैत, हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

छोटे भाई को बचाने उतरे दो भाइयाें की चली गई जान प्रयागराज, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पड़ोसी जनपद कौशाम्बी में स्थित महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में शनिवार को यमुना नदी में स्नान करने गए तीन बच्चों की डूबने से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों के सहयोग से बच्चों के शव बरामद किये। इस हादसे की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव राहत पहुंचाए। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण

Read More »

सफाई कर्मियों के हित में नायब सरकार का बड़ा फैसला: पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का सैद्धांतिक निर्णय

60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, वेतन 20,590 से बढ़कर 25,560 रुपये तक होगा सफाई कर्मियों के कल्याण तथा सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध चंडीगढ़, 5 सितंबर- हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज़ (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से सफाई कर्मियों की सेवा 60 वर्ष की आयु तक सुरक्षित होगी और उन्हें अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Read More »

असम में बाढ़ से 93 गांव घिरे, मृतकों की संख्या पहुंची 108, गोलाघाट जिले में धनश्री नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Assam-flood-NDRF-SDRF गुवाहाटी, 26 अगस्त । असम के कई जगहों पर बाढ़ से हालात सामान्य होने लगे है। इस बीच धनश्री नदी का जलस्तर गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ इलाके में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। शिवसागर, नगांव, धेमाजी, कार्बी आंगलोंग, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। इन जिलों के 11 राजस्व मंडलों के 93 गांवों के 22663 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 25 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनश्री नदी को छोड़कर सभी नदियां

Read More »

भोपालः दुकानों की सीलिंग के खिलाफ आज बड़ा आंदोलन, पांच हजार व्यापारी होंगे शामिल

MP-Bhopal-Major-protest-today-sealing-shops-5000-t भोपाल, 26 अगस्त । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ आज बुधवार में व्यापारियों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसमें जिलेभर से करीब 5 हजार से अधिक कारोबारी शामिल होंगे। भोपाल में दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई से नाराज भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि वे प्रशासन और सरकार के सामने अपनी समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं, ताकि नियमों के दायरे में रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कारोबार जारी

Read More »

हमें फ़ॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

किसान को अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनाएंगे मुख्यमंत्री : श्री नायब सिंह सैनी 01
02
हरियाणा के सभी मंत्रियों और विधायकों से प्रधानमंत्री की मुलाकात ऐतिहासिक और प्रेरणादायकः मुख्यमंत्री नायब सैनी
03
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने मालचा मार्केट में एनडीएमसी के स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया,
04
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों की ग्राउंड परफॉर्मेंस एसीआर में होगी दर्ज ककरोई हेड से बसई जल शोधन संयंत्र तक 69.585 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन का जनवरी में होगा शिलान्यास 1,993.59 करोड़ रुपये की परियोजना 30 माह में होगी पूरी दिल्ली से गुरुग्राम कूड़ा डालने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, जब्ती के साथ भारी जुर्माना चंडीगढ़, 2 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है – नागरिकों की समस्या की जानकारी, उसका समाधान और फिर नागरिक से उसकी पुष्टि—जब तक नागरिक संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत का निस्तारण पूरा नहीं माना जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात शुक्रवार को गुरुग्राम में विकास कार्यों की प्रगति, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान की स्थिति की समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार के पास नागरिकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की स्थिति की निगरानी के लिए समानांतर व्यवस्था है, जिसकी वे स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से लगातार यह जानकारी मिलती रहती है कि जमीन पर वास्तविक स्थिति क्या है और नागरिकों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं लेते हैं नागरिकों से फीडबैक : श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कई बार जब कोई नागरिक उनके संज्ञान में अपनी समस्या लाता है तो वे स्वयं उससे बात करते हैं। कई अवसरों पर वे यह बताए बिना कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, सीधे नागरिक से उसकी परेशानी पूछते हैं, उसकी बात सुनते हैं और फिर संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने उस समस्या को रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक की शिकायत उनके लिए केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि यह जानने का माध्यम है कि सरकार की व्यवस्था उस व्यक्ति तक कितनी पहुंची है। उनका प्रयास है कि मुख्यमंत्री और आम नागरिक के बीच किसी प्रकार की दूरी न रहे और हर व्यक्ति को यह विश्वास हो कि उसकी आवाज सरकार तक पहुंच सकती है। गुरुग्राम के नागरिकों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रशासन को प्रो-एक्टिव होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि समस्या उत्पन्न होने के बाद समाधान करने के बजाय, जहां संभव हो, समस्या की पहचान पहले ही कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का लगातार फीडबैक लिया जाए। यदि कोई नागरिक यह बताता है कि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जबकि संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारण की रिपोर्ट दी जा चुकी है, तो ऐसे मामलों की दोबारा जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। फाइल बंद करना निस्तारण नहीं, नागरिक को राहत मिलना वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिकायत का निस्तारण केवल फाइल बंद करने से नहीं होता। वास्तविक निस्तारण तभी माना जाएगा, जब संबंधित नागरिक को समस्या से राहत मिले और वह स्वयं पुष्टि करे कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार में जिम्मेदारी तय होगी और जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, वहां कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई, अधिकारियों की ग्राउंड परफॉर्मेंस होगी दर्ज : मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम जिले में बिल्डर द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उचित संचालन नहीं किए जाने से संबंधित एक शिकायत के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ) द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में जो अधिकारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे, उनकी जमीनी स्तर की कार्य-प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) को वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में भी दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों की जवाबदेही केवल कार्यालय में बैठकर कार्य करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों के आधार पर भी होगी। गुरुग्राम के लिए महत्वपूर्ण निर्णय : मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। रेडी मिक्स कंक्रीट के लिए जोनवार व्यवस्था: गुरुग्राम में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) के लिए जोनवार क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इससे निर्माण गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने तथा इससे जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। भूमिगत पाइपलाइन से होगी निर्बाध जलापूर्ति: गुरुग्राम की जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गुरुग्राम जलापूर्ति चैनल को भूमिगत पाइपलाइन में परिवर्तित किया जाएगा। ककरोई हेड से बसई जल शोधन संयंत्र तक 69.585 किलोमीटर लंबी भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन परियोजना का जनवरी में शिलान्यास किया जाएगा। ₹1,993.59 करोड़ की इस परियोजना को 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली से गुरुग्राम कूड़ा डालने वाले वाहनों पर कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली से गुरुग्राम में कूड़ा डालने वाले वाहनों को जब्त किया जाए और उन पर भारी जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरुग्राम की स्वच्छता और पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आर्थिक विकास में योगदान देने वाले शहरों की उपेक्षा नहीं : मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों की रीढ़ है। फरीदाबाद सहित प्रदेश के वे सभी शहर, जो राज्य की अर्थव्यवस्था और राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, उनके विकास और नागरिक सुविधाओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य केवल निर्णय लेना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि निर्णयों की डिलीवरी जमीन पर दिखाई दे। सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान करना तथा सरकार और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है—“समस्या की जानकारी, उसका समाधान और फिर नागरिक से उसकी पुष्टि।” जब तक नागरिक संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत का निस्तारण पूर्ण नहीं माना जाएगा। प्रमुख निर्णय एवं निर्देश नागरिक समस्याओं की मॉनिटरिंग: मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं मॉनिटर की जा रही समानांतर व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का लगातार फीडबैक लिया जाएगा। प्रो-एक्टिव प्रशासन: प्रशासन समस्या उत्पन्न होने से पहले उसकी पहचान कर समाधान की दिशा में काम करेगा। शिकायतों की क्रॉस-चेकिंग: अधिकारी द्वारा निस्तारण रिपोर्ट दिए जाने के बावजूद नागरिक के असंतुष्ट होने पर शिकायत की दोबारा जांच होगी। जवाबदेही तय होगी: लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राउंड परफॉर्मेंस एसीआर में दर्ज होगी: अधिकारियों के कार्य का मूल्यांकन जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों के आधार पर भी किया जाएगा। एसटीपी मामले में कार्रवाई: बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित आरओ को निलंबित किया गया। कूड़ा डालने वाले वाहनों पर कार्रवाई: दिल्ली से गुरुग्राम में कूड़ा लाने वाले वाहनों को जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। आरएमसी के लिए जोनवार व्यवस्था: गुरुग्राम में रेडी मिक्स कंक्रीट के लिए जोनवार क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी: ककरोई हेड से बसई जल शोधन संयंत्र तक 69.585 किलोमीटर लंबी भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन का जनवरी में शिलान्यास होगा। परियोजना लागत एवं समय सीमा: 1,993.59 करोड़ रुपये की परियोजना को 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। नागरिक संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता: नागरिक की पुष्टि के बाद ही शिकायत का वास्तविक निस्तारण माना जाएगा।
05
समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री