Stock-Market-Closing – सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 1,442 अंक लुढ़का, निफ्टी ने ऊपरी स्तर से 474 अंक का लगाया गोता नई दिल्ली, 15 सितंबर । हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर नए हमले करने की वजह से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने, कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने, दुनिया भर के ज्यादातर देशों में महंगाई बढ़ने और इसकी वजह से ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका तथा ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में उछाल आने की वजह से दुनिया भर के ज्यादातर शेयर बाजार आज ध्वस्त हो गए। ग्लोबल लेवल पर बने इस घबराहट के माहौल में भारतीय शेयर