पंजाब के होशियारपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के 532वें प्रकाश पर्व और सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने युवाओं से बाबा श्री चंद जी महाराज के जीवन से आत्म-अनुशासन और गुरु साहिबान से सेवा की प्रेरणा लेने का किया आह्वान हरियाणा और पंजाब की सभ्यता, संस्कृति और संतों की विरासत साझी- मुख्यमंत्री चंडीगढ़, 26 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। असली विजय किसी दूसरे को हराने में नहीं, बल्कि अपने भीतर के क्रोध, लोभ, अहंकार और नफरत