दौराला में BIS की बड़ी कार्रवाई, 1,795 गैस स्टोव, कुकर व कुकिंग यूटेंसिल जब्त

गाज़ियाबाद, 19 अगस्त 2026: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय ने सूचना के आधार पर दौराला, मेरठ स्थित एक इकाई पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए लगभग 1,795 गैस स्टोव, प्रेशर कुकर एवं कुकिंग यूटेंसिल/घटक जब्त किए।
BIS टीम ने परिसर की तलाशी के दौरान करीब 700 गैस स्टोव बॉडी, 270 तैयार गैस स्टोव, 25 प्रेशर कुकर तथा 800 कढ़ाई एवं ढोंगा सेट बरामद किए। जांच में इन उत्पादों का निर्माण लगातार किए जाने की बात सामने आई।
BIS के अनुसार, ये उत्पाद अनिवार्य BIS प्रमाणन के अंतर्गत आते हैं और इनके निर्माण के लिए वैध BIS लाइसेंस एवं निर्धारित भारतीय मानकों का पालन आवश्यक है। बिना वैध लाइसेंस ऐसे उत्पादों का निर्माण BIS अधिनियम, 2016 एवं लागू Quality Control Order (QCO) का उल्लंघन है।
जब्त सामग्री को आगे की जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है और संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
BIS ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनिवार्य प्रमाणन वाले उत्पाद खरीदते समय ISI Mark और BIS लाइसेंस की वैधता अवश्य जांचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *