मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कोई भी शिकायत उनके कार्यालय तक नहीं पहुंचनी चाहिए। यदि ऐसी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान अपने स्तर पर सुनिश्चित करें।
ग़लत तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाकर एक बड़े एरिया को टुकड़ों में बांट कर प्राइवेट व्यक्ति को फायदा पहुँचाने का मामला
बैठक में मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को unauthorized एरिया की ग़लत तरीक़े से ऑथोराइज्ड एरिया की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के मामलों का कड़ा संज्ञान लेने को कहा। जल्द ही विभाग द्वारा इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा
प्रदेश में जहाँ जहाँ ऐसे मामले जाँच में सामने आएँगे, सभी संबंधित अधिकारियों पर गिरेगी गाज
आम व्यक्ति को अपनी वैध प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए बार बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, अब पूरी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा
ग़लत तरीके से ऑब्जेक्शन लगाने वाले कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा
समाधान शिविरों में त्वरित रूप से दुरुस्ती करने के निर्देश भी दिए गए
किसी भी नगर निकाय में अगर लोगों को छोटे छोटे प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन के लिए बार बार जाना पड़ा तो वे सीधा मुख्यमंत्री जी को शिकायत दे सकते हैं
यदि ऐसी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
