झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन

रांची, 06 सितंबर । गिरिडीह विधायक व झारखंड राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जाता है कि शनिवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुदिव्य के निधन से राज्य भर में शोक का माहौल है । शनिवार को सुदिव्य सोनू गिरिडीह में ही अपने घर पर थे। मंत्री अपने पीछे दो बेटी एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

सुदिव्य सोनू की मौत की खबर मिलने के बाद गिरिडीह शहर में मातम पसरा है । झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंचे हुए हैं । सूचना है कि राज्य के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायक गिरिडीह पहुंचने वाले हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कार्यालय ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन हो गया | शोक के इस कठिन समय में पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्त्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं |

उन्होंने पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं महानगर संयोजक को निर्देश दिया है की आगामी राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *