केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी

Jp-nadda-discharged-from-aiims

नई दिल्ली, 19 अगस्त ,  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को सफल एंजियोप्लास्टी के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को पूरी तरह स्थिर बताते हुए अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी।

नड्डा को 13 अगस्त को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई, जिसके बाद 17 अगस्त को उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की गई।

अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रहने के बाद उनकी स्थिति लगातार बेहतर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *