अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का आभार जताया

नई दिल्ली, 06 सितंबर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शर्मा ने एक्स पोस्ट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताते हुए लिखा, ” मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं।”

उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। दिनेश शर्मा ने लिखा, ” इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुझे निरंतर प्रेरित किया।

डॉ. शर्मा ने लिखा, ” यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संविधान, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *