मणिपुर में 46 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण, दो उग्रवादी और ड्रग्स तस्करी के आरोपित गिरफ्तार
इंफाल, 18 अगस्त । मणिपुर में शांति बहाली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को मंगलवार को तब बड़ी सफलता मिली, जब प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (ताइबांगनबा) के 46 कैडरों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इस दौरान दो अन्य उग्रवादी कैडरों और ड्रग्स तस्करी के एक आरोपित…
