पश्चिम रेलवे के बोरीवली और भायंदर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

मुंबई, 14 अगस्त । पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु शनिवार और रविवार अर्थात 15/16 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच उपनगरीय खंड पर जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15/16 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान अप धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड से बोरीवली/गोरेगांव के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। इसी प्रकार, विरार की ओर जाने वाली डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनें गोरेगांव से वसई रोड/विरार के बीच डाउन फास्ट लाइन पर परिचालित होंगी। इस ब्लॉक के कारण ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी। निरस्त उपनगरीय सेवाओं की विस्तृत सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। रविवार, 16 अगस्त, 2026 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *