जंतर-मंतर पर न तो चलाई गई गोली और न ही दिया गया कोई आदेश : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 10 अगस्त। केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा में नेता पक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को आड़े लेते हुए उन्हें सदन में चर्चा के लिए चुनौती दी। जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को गलत जानकारी नहीं फैलानी चाहिए क्योंकि जंतर-मंतर पर न तो कोई गोली चलाई गई थी और न ही वहां गोली चलाने का कोई आदेश दिया गया था।

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संसद में और जनता के बीच अपनी बात लगातार बदलते रहते हैं। उनका उद्देश्य बातचीत करना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है।

सत्र की शुरुआत में उन्होंने नीट पर चर्चा की मांग की। जब हम उस पर चर्चा के लिए तैयार हुए, तो उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट का मुद्दा उठा दिया। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर की घटना को लेकर गृह मंत्री से बयान देने की मांग की।

उनका उद्देश्य सदन की कार्यवाही को चलने नहीं देना है। इसी वजह से पिछले 15 दिनों से वे सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं और साथ ही जंतर-मंतर के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब जंतर-मंतर के मुद्दे पर चर्चा करने का फैसला हो गया, तो उन्होंने लोगों और देश को गुमराह करना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर गोलियां चलाई गईं, जबकि वास्तव में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।

गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। हमारा हमेशा से सीधा रुख रहा है—सदन को चलने दिया जाए। अगर सदन चलता है, तो हम हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं, जैसा कि हम हमेशा करते आए हैं। हमारा पिछला रिकॉर्ड इसका प्रमाण है। नड्डा ने कहा कि सदन के अंदर हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने विपक्ष से पूछा कि क्या आज झारखंड के छात्रों की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है? वहां प्रदर्शन करने वालों छात्रों पर कांटेदार तार लगाए गए हैं। वे वहां की सरकार का हिस्सा हैं और प्रभावी रूप से सरकार चला रहे हैं। क्या उन्हें वहां के छात्रों की आवाज सुनाई नहीं देती?

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनाए जा रहे दोहरे मापदंड, अराजकता फैलाने, नकारात्मक राजनीति करने और गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने से देश के भविष्य और विकास को कोई फायदा नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *