एनडीएमसी ने नागरिकों को मासिक ‘सुविधा शिविर’ में भाग लेकर नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु आमंत्रित किया,

एनडीएमसी का मासिक ‘सुविधा शिविर‘ 03 अक्टूबर को एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा

 नागरिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने, सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा एकल-खिड़की (सिंगल विंडो) सुविधा के माध्यम से नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अपने सतत जन-संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) शनिवार, 03 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड (पालिका केंद्र के निकट), नई दिल्ली में अपना मासिक ‘सुविधा शिविर’ आयोजित करेगी।

एनडीएमसी का यह ‘सुविधा शिविर’ नागरिकों एवं अन्य हितधारकों को विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, आवेदन प्रस्तुत करने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक सुविधाजनक मंच प्रदान करता है। परिषद क्षेत्र के निवासी, सेवा उपभोक्ता, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमटीए) तथा एनडीएमसी के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी इस शिविर में भाग लेकर उपलब्ध सेवाओं का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

इस शिविर में नागरिक विद्युत सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों जैसे नए विद्युत कनेक्शन, डीसकनेक्शन, विद्युत लोड में वृद्धि अथवा कमी तथा स्वामित्व हस्तांतरण आदि के लिए सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त संपत्ति कर, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करना, कर्मचारियों से संबंधित सेवा विषयक मामलों, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलभराव, सड़क रखरखाव, विधवा, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं, बारात घरों एवं सार्वजनिक पार्कों की बुकिंग सहित अनेक अन्य नगर सेवाओं से संबंधित सुविधाएं भी शिविर में उपलब्ध रहेंगी।

अपनी सेवाओं के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए एनडीएमसी के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि अलग-अलग सहायता काउंटरों पर उपस्थित रहेंगे। वे नागरिकों को मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, आवेदन स्वीकार करेंगे तथा शिकायतों का पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस प्रत्यक्ष जन-संपर्क पहल के साथ-साथ एनडीएमसी ने ‘जन सुविधा पोर्टल’ भी प्रारंभ किया है, जो एक ऑनलाइन शिकायत निवारण मंच है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *